अपनी शानदार छत जिसकी धुलाई ग्रैंड कैनाल की लहरों द्वारा की जाती है, के साथ होटल प्रिंसिप जोकि एक खुशनुमा जगह पर वेनिस के 4-सितारा होटलों में से एक है, जिसमें पोंटे डेला कॉस्टिटूजि़योन पुल, (जिसे कैलाट्रावा पुल के नाम से भी जाना जाता है), है और जो पियाज़्जा़ले रोमा कार टर्मिनल सर्विस के कारण एयरपोर्ट और समुद्री बंदरगाह शटल बसों द्वारा सुविधाजनक है. होटल प्रिंसिप लिस्टा डी स्पाग्ना में स्थित है, जो ट्रेन स्टेशन तथा फेरीज़ से रियाल्टो और सेंट मार्क्स के नज़दीक है, और वेनिस के ऐतिहासिक केंद्र के आकर्षण और खूबसूरती की खोज शुरू करने के लिए एकदम सही जगह है.
यहां तक कि होटल का आस-पडो़स भी रमणीक व जोशीला है, एक छोटी सी चहलकदमी कला व शिल्प की कभी न छोड़ने योग्य उत्कृष्ट कृतियों तक पहुंचा देगी: कैंपा सैन गरेमिया में पलाजो लाबिया, 18वीं सदी के सबसे सुंदर व महत्वपूर्ण चित्रकला कालों में से एक के साथ, एक महान वेनिसवासी चित्रकार तीपोलो; कोदस्सी का का वेंड्रामिन कलेर्गी, अब वेनिस कसीनो का स्थान, नवचेतना नागरिक शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण, इसके तहखाने में स्थित है कासा म्यूजियो वागनर, जो महान जर्मन संगीतकार का यशगान करता है जो यहीं जिया व 1883 में मरा; घेटो, एक अद्वितीय शिल्पकारिक व नागरिक नियोजक रत्न, 1516 में अपनी स्थापना से अब तक अखंड (यह यूरोप में सबसे पुराना है)। कैंपो डेल घेटो के चारों ओर, यथासंभव लोगों के रहने हेतु कम ऊंचाई की अंदरूनी छतोंवाली ऊंची इमारतें, पंच स्कोला (सिनोगोग्स), कला व आस्था का शानदार खजाना, व छोटा किंतु संपूर्ण यहूदी संस्कृति का साक्ष्य म्यूजियो एब्रैको (हिब्रू संग्रहालय), ऐसा अनुभव है जिसे छोडा़ नहीं जा सकता।
भ्रमण योजना का अन्य भाग जो कम जाने-माने व अधिक रमणीक स्थलों को शामिल करता है, होटल प्रंसिप से आरंभ होकर, ग्रैंड कैनाल के ऊपर से पोर्ट देग्ली स्काल्जी पार करता है व वेनिस के सबसे मनभावकों में से एक, रियो मरीन की ओर जाता है, कंपो सैन गियाकोमो दाल'ओरियो से होते हुए 15वीं सदी के शिल्पकला-आश्चर्य स्कोला ग्रैंडे दी सैन गियोवानी एवंगेलिस्टा व टेंटोरिटो चित्रकला काल के लिए प्रसिद्ध स्कौला दी सैन रोको आता है, और तब अपने इतिहास व कला के लिए प्रसिद्ध सेंट मार्क्स के ठीक बाद आने वाले महान फ्रैंसिस्कन गिरजाघर बसिलिका दी संता मारिया ग्लोरिओसा दी फ्रारी पर पहुंचता है, उत्कृष्ट कृतियों से परिपूर्ण जिसमें सम्मलित हैं उच्च अल्टर पर उदग्रहण व पेसारो परिवार का वर्जिन, टिटियन के पूजनीय कार्य।
वेनिस के मुख्य जलमार्ग ग्रैंड कैनाल की सैर वेनिस में होटल प्रवास के दैरान नहीं छोडी़ जा सकती। होटल प्रिंसिप से एसीटीवी लाइन वैपोरेटो (लाइन 1 व 82) का स्टॉप "फेरोविया" बस 2 मिनट की पैदल दूरी पर है। स्टेशन से सेंट मार्क्स की यात्रा के साथ-साथ लगातार अद्भुत इमारतें एक अच्छी कशीदाकारी की तरह हैं जो अपने लालित्य व भव्यता के कारण आश्चर्यचकित कर देती हैं। फोंडाको दी तेदेस्ची, का वेंड्रामिन कलेर्गी, का पेसरो, का डीओरो, पलाजो ग्रासी व का डेरियो, ग्रैंड कैनाल में पंक्तिबद्ध सबसे सुंदर इमारतों में से कुछ हैं; यही वेनिस की सबसे महत्वपूर्ण गैलरी गैलरी डेल अकाडेमा, पलाजो वेनियर दी लेओनी जिसमें पेगी गुगेंहीम कलेक्शन (समकालीन कला का एक असाधारण संग्रह) स्थित है व लोंघेना की उत्कृष्ट कृति चीसा देला सैल्यूट, का भी स्थान है।
मानचित्र को पीडीएफ प्रारूप में मुद्रित करें
यदि आप पीडीएफ प्रपत्र नहीं पढ सकते तो
एक्रोबेट रीडर डाउनलोड करें.
वेनिस एयरपोर्ट से (13 किमी)
टैक्सी से. एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने गोदी से पानी वाली टैक्सी लें जो आपको टीक होटल में ले आएगी।
अलिलगुना मोटरबोट से. एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने गोदी से एलिलगुना संतरी पट्टी वाली मोटरबोट लें व गुग्ली स्टॉप पर उतर जाएं। मानचित्रानुसार पैदल चलते रहें। (पीडीएफ)।
बस + टैक्सी या वेपोरेटो. वेनेजिया - पियाजेल रोमा के लिए शटल बस लें पानी वाली टैक्सी जो आपको टीक होटल प्रिंसिप में ले आएगी या पैदल ही चलें, जैसा मानचित्र (पीडीएफ) में दिखाया गया है।
ट्रेविसो हवाईअड्डा से (30 किमी)
वेनेजिया - पियाजेल रोमा (बस टर्मिनल) के लिए शटल बस लें। पानी वाली टैक्सी जो आपको टीक होटल प्रिंसिप में ले आएगी या पैदल ही चलें, जैसा मानचित्र (पीडीएफ) में दिखाया गया है।
वेनिस के सांता ल्यूसिया रेलवे स्टेशन से पैदल ही चलें जैसा मानचित्र में दिखाया गया है। (पीडीएफ)।
फ्रीवेज से, एक बार टॉल बूथ पार होने के बाद बाइपास पर चलें व पियाजेल रोमा आने तक वेनिस को दर्शाने वाले संकेतों का अनुसरण करें। अपनी कार को गैरेज सैन मार्को में जिसकी होटल प्रिंसिप से विशेष व्यवस्था है, या पियाजेल रोमा या ट्रोचेटो (वेनिस पहुंचने से पहले दाईं ओर) के अन्य पार्किंग स्थलों, छोड़ दें। पानी वाली टैक्सी या वेपोरेटो (ट्रोंचेटो से, पियाजेल रोमा में एक बार बदलने पर) से चलते रहें जैसा मानचित्र में दिखाया गया है।